{"_id":"5a80a52c4f1c1b187e8b5ab0","slug":"171518380332-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन बदमाश पकड़े
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तीन बदमाश पकडे़
तालबेहट। शनिवार को पूराकलां मार्ग पर पुलिस ने बाइक क्रमांक यूपी 94 एन 8136 से जा रहे तीन बदमाशाें को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास तीन तमंचे व कई कारतूस मिलें। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने उन पर फायर भी किया। मामले में तीनों को जान से मारने के प्रयास सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। उनके नाम मोनू पुत्र बैजनाथ यादव निवासी पवा, हाल निवासी पुराना बस स्टैंड, पंकज वर्मा पुत्र विजय कुमार निवासी चौबयाना एवं, पुष्पेंद्र यादव पुत्र लक्ष्मन यादव निवासी चौबयाना बताए गए है।
एसआई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात में वह आठ बजे पूराकलां मार्ग पर मैहरावन माता मंदिर के पास पहाड़ी पर गश्त कर रहे थे। उनके साथ में एसआई संदीप कुमार, संतोष सिंह, विक्रम सिंह, शत्रुघन सिंह, बालेंदु कुमार, जागेश्वर दयाल व बृजेश कुमार सिपाही थे। इस दौरान उन्हें एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का प्रयास किया, तो उन्होंने टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से तीन तमंचे तथा कई कारतूस एवं एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में जान से मारने का प्रयास सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।