फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: फर्जी किराएदारी साबित करने के लिए खोला खाता-City

क्राइम: फर्जी किराएदारी साबित करने के लिए खोला खाता-City

Thu, 14 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: फर्जी किराएदारी साबित करने के लिए खोला खाता-City
किराएदारी दिखाने के लिए खोला फर्जी खाता
विज्ञापन

नवाबाद थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नीलामी की संपत्ति में किराएदारी दिखाने के लिए कुछ लोगों ने मालिक के नाम का फर्जी खाता खुलवा लिया और उसमें पैसे जमा कर खुद ही निकाल लिए। इस बात का पता चलने पर संपत्ति मालिक ने तीन लोगों के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबाद थाने में दी तहरीर में झोकन बाग निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि झोकन बाग में उन्होंने एक संपत्ति नीलामी में खरीदी थी, जिसका पैसा उन्होंने बैंक ड्राफ्ट से 21 फरवरी 2017 को जमा कर दिया था। कोर्ट द्वारा नियुक्त रिसीवर एसके तनवर ने उनको एक मार्च 2017 को संपत्ति पर भौतिक कब्जा दिला दिया था। इसके बाद उनको पता लगा कि संपत्ति देवाशीष भट्टाचार्य, शशांक भट्टाचार्य और निक्कू भट्टाचार्य ने उक्त संपत्ति पर किराएदारी साबित करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। सबूत के तौर पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में उनके नाम का खुला खाता नंबर दिखाया गया, जिसमें वे किराया जमा करना बताया गया। चूंकि, उन्होंने कभी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में खाता खुलवाया ही नहीं। इस पर वे बैंक गए तो पता लगा कि उनके नाम से फर्जी खाता खुलवाया गया है। खाता खुलवाते समय कोई दस्तावेज भी नहीं लगाया गया। खाते में जो पैसा जमा कराया गया, उसे उन्हीं लोगों ने एटीएम के जरिये निकाल भी लिया। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


फोटो
रिटायर्ड बैंक मैनेजर लापता
झांसी। घर से निकले एक रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर का बुधवार से लापता है। परिजन उनकी हर संभव तलाश कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
सीपरी बाजार थाने में दिए प्रार्थनापत्र में सिद्धेश्वर नगर आईटीआई निवासी शिक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि उनके पिता श्याम बाबू इलाहाबाद बैंक से रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर है। बुधवार की सुबह उनको मेडिकल कॉलेज के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बहू के खाना लेकर जाना था। मगर, वे करीब सवा नौ बजे अचानक बिना बताए घर से निकल गए और इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद का मोबाइल चोरी
झांसी। नवाबाद थाने में दी तहरीर में जीवन शाह के निकट सिविल लाइन निवासी पूर्व सांसद डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि उनके घर से उनका मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल की कीमत 51,500 रुपये है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed