{"_id":"5cccaa31bdec220715067922","slug":"161556916785-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में छापे, चार संदिग्\nध पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटलों में छापे, चार संदिग् ध पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होेेटलोें में छापे, चार संदिग्ध पकड़े
झांसी। बृहस्पतिवार व शुक्रवार रात कई थानों की पुलिस ने महानगर के कई होटलों में छापे मारे। इस बीच पुलिस ने अलग-अलग होटलों से चार संदिग्धों को पकड़ा। थाने लाए गए चारों संदिग्धों से देर शाम पुलिस पूछताछ में जुटी रही। वहीं, ढाबों पर भी देर रात पुलिस की छापेमारी चलती रही।
बृहस्पतिवार व शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि महानगर के एक होटल में संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ है। खबर मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, महिला थानाध्यक्ष मिथलेश के नेतृत्व में एक टीम को होटलों में जांच के लिए भेजा। जहां टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ महानगर के सभी होटलों में छापेमारी की। पुलिस ने होटलों में ठहरे कई लोगों के सामान और कागजातों की जांच की। एंट्री रजिस्टर को जांचकर सघन तलाशी ली। पुलिस ने चार संदिग्धों को भी पकड़ा, जिनको थाने लाकर पूछताछ की जाती रही। शुक्रवार को टीम ने महानगर व हाइवे पर बने ढाबों पर भी औचक जांच की। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया था, जो जारी रहेगा।