फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शराब की आमद पर रहेगी नजर-City

शराब की आमद पर रहेगी नजर-City

Fri, 08 Mar 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
शराब की आमद पर रहेगी नजर-City
शराब की आमद पर रहेगी नजर
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग ने अवैध शराब की रोकथाम के लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम बॉर्डर थानों पर पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग कर गतिविधियों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा गांव के रास्ते मध्य प्रदेश से जुड़ने वाले स्थानों पर भी टीम की नजर है। दो चेक पोस्टों पर अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है। आचार संहिता लगने से पहले ही टीमों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है।
चुनाव में वोटरों को अपने पाले में करने के लिए प्रत्याशी या उनके समर्थक बड़ी मात्रा में शराब का वितरण करवाते हैं। कभी-कभी तो यह शराब कई की जान भी ले लेती है। ऐसे में चुनाव से पहले शराब की तस्करी रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब की आमद की रोकथाम के लिए टीमें भी गठित कर दी हैं। यह टीम कच्ची और जहरीली शराब के साथ गैर सूबों से आने वाली शराब पर भी नजर रखेंगी। विभाग ने कई इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। टीम में आबकारी निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को लगाया जा रहा है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के जिलों से आने वाली शराब को रोकने के लिए रक्सा व अंबावाय स्थित दो चेक पोस्टों पर अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है, जो गोपनीय तरीके से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा गाड़ियों की भी चेकिंग की जाएगी। अधिकारियों के साथ ही पुलिस की टीमों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


कच्ची शराब के डेरों पर नजर
जिले में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। ऐसे में चुनाव में कच्ची व मिलावटी शराब का उपयोग न होने पाए, इसको लेकर भी आबकारी व पुलिस ने तैयारी कर ली है। अभी से आबकारी व पुलिस ने गश्त कर चेतावनी देना भी शुरू कर दी है। शराब बनाने वाले अड्डों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर टीमों को खास तौर पर अलर्ट कर दिया गया है। बाहर की शराब जिले में न आने पाए, इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। छापामारी कर अवैध शराब के उत्पादन को भी नष्ट किया जाएगा। - गंगाराम, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed