{"_id":"59ac2d2c4f1c1b0f278b4f0a","slug":"161504455980-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: भाई पर हत्या का मुकदमा-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: भाई पर हत्या का मुकदमा-City
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेणी - अपराध
-------------
मां की हत्या का बेटे पर आरोप
सब हेड... बड़े पुत्र ने दर्ज कराई भाई के खिलाफ एफआईआर
- आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रेमनगर थाना इलाके के हंसारी टपरियन क्षेत्र में वृद्धा लाड़कुंवर की मौत के मामले में पुलिस ने उसके बेटे के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज किया है। बड़े बेटे ने अपने भाई पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी फरार है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
शनिवार को एमईएस से रिटायर स्व. भगवानदास परिहार की पत्नी लाड़कुंवर (70) की लाश उनके घर में सड़ी हुई अवस्था में मिली थी। लाश कालीन से लपेटकर छिपाकर घर की रसोई में रखी गई थी। लाश के ऊपर बर्तन व सिलेंडर को रख दिया गया था। आसपास के लोगों को बदबू आने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने घर के दरवाजों पर बाहर से लगे तालों को तोड़कर लाश को बाहर निकाला था। लाश में कीड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने वृद्धा के साथ रहने वाले उसके छोटे पुत्र जसवंत पर हत्या की आशंका जताई थी। जसवंत के गायब होने और मोबाइल फोन लगातार बंद जाने की वजह से पुलिस का शक और भी गहरा गया था।
अब इस मामले में वृद्धा के बड़े पुत्र दतिया निवासी रेलवे के डीजल लोको शेड के कार्यालय अधीक्षक सीताराम सिंह ने अपने छोटे भाई जसवंत सिंह के खिलाफ थाना प्रेमनगर में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जसवंत ने मां की हत्या कर शव को छुपा दिया था। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।