फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बैग से निकाल ले गए एक लाख रुपये

बैग से निकाल ले गए एक लाख रुपये

Mon, 10 Jun 2019 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
बैग से निकाल ले गए एक लाख रुपये
बैग से निकाल ले गए एक लाख रुपये
विज्ञापन


झांसी। शनिवार रात कोतवाली इलाके में पूर्व पार्षद की पुत्री की शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने बैग से एक लाख रुपये निकाल लिए। बैग से रुपये गायब देखकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन व रिश्तेदार खोजबीन में लग गए, लेकिन पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।

नई बस्ती निवासी पूर्व पार्षद हरप्रसाद कुशवाहा की पुत्री की दतिया गेट बाहर विवाह घर से शादी थी। शनिवार रात को बारात विवाह घर पहुंचने के बाद शादी की रस्में चल रही थीं। हरप्रसाद के पिता बैग में एक लाख रुपये रखे थे। जयमाला के दौैरान आशीर्वाद देने पहुंचे पिता ने जैसे ही बैग खोला तो एक लाख रुपये गायब देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जयमाला के दौरान विवाह घर में हड़कंप मच गया। परिजनों के साथ रिश्तेदार भी एकत्रित होकर पड़ताल में जुट गए, लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने विवाह घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के समय बदमाश एक रिश्तेदार का मोबाइल भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed