फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दूधिया प्रकरण: एएसआई का स् थानांतरण

दूधिया प्रकरण: एएसआई का स् थानांतरण

Sat, 01 Jun 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
दूधिया प्रकरण: एएसआई का स्
थानांतरण
दूधिया प्रकरण: एएसआई का स्थानांतरण
विज्ञापन


झांसी। आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एसएन पांडे के आदेश पर दूधिया प्रकरण में सहायक उपनिरीक्षक जयप्रकाश गौतम का स्थानांतरण इलाहाबाद मुख्यालय कर दिया गया है। प्रकरण की जांच जारी है।
दतिया के बगेदरी उदगुवां निवासी बृजकिशोर उर्फ पप्पू पुत्र खज्जू रानी लक्ष्मीबाई रेलवे कॉलोनी में रहने वाले आरपीएफ के (सहायक उपनिरीक्षक) एएसआई जयप्रकाश गौतम को दूध देता था। दो महीने पहले एएसआई क्वार्टर खाली कर बैरक में रहने लगे। आरोप है कि क्वार्टर खाली करने के बाद एएसआई ने उसके बकाया 3700 रुपये नहीं दिए। बाद में 24 मई को आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक जयप्रकाश गौतम ने दूधिया बृजकिशोर को थाने बुलाने के बाद उसे हवालात में बंद कर दिया था। इतना ही नहीं, उसका बिना टिकट और बाइक का नो-पार्किंग में चालान कर दिया। बाद में वह दो हजार रुपये जुर्माना अदा कर छूट सका। जबकि, उसकी बाइक अभी तक थाने में खड़ी है।
विज्ञापन

इस मामले में बुधवार को आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने जांच की जिम्मेदारी सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय रामपाल सिंह को सौंप दी थी। वहीं, पीड़ित इतना ज्यादा दहशत में था कि वह थाने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। काफी प्रयास के बाद वह बृहस्पतिवार को थाने आ गया। बाद में उसने जांच अधिकारी अजय रामपाल सिंह के समक्ष बयान दर्ज कराया था। वहीं, जांच रिपोर्ट प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त इलाहाबाद जोन एसएन पांडे के पास भी भेज दी गई। उनके आदेश पर एएसआई का स्थानांतरण इलाहाबाद मुख्यालय कर दिया गया। बृहस्पतिवार को एएसआई को थाने से रिलीव भी कर दिया गया। इस मामले में आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि एएसआई का स्थानांतरण कर दिया गया है। जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफ नहीं किया जा सकता
दूधिया ने अपने बयान में एएसआई को बचाने का भी प्रयास किया। बयान दर्ज कराया कि वह अब कार्रवाई नहीं चाहता है। मगर, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने इस बयान को खारिज कर कहा कि यह दबाव हो सकता है, लेकिन जो अपराध एएसआई ने किया उसे माफ नहीं किया जा सकता है।

आउटर पर महिला यात्री की जंजीर छीनी
झांसी। दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार एक महिला यात्री के गले से बदमाश झांसी आउटर के पास सोने की जंजीर व मंगलसूत्र छीन ले गया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।

जीआरपी में दी तहरीर में मध्य प्रदेश के अनूपपुर क्षेत्र के विकलांग हॉस्टल रोड निवासी सुमन प्रजापति पत्नी रामसेवक ने बताया कि 29 मई को वह 18215 दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस कोच की बर्थ नंबर 65 पर यात्रा कर रही थीं। ट्रेन जब झांसी आउटर पर धीमी गति से चल रही थी, तभी गेट के पास खड़े एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारा और उनके लगे से सोने की जंजीर व मंगलसूत्र छीन ले गया। वह किसी की मदद लेती, तब तक ट्रेन गति पकड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed