फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तालबेहट क्षेत्र में अलग अलग हादसों में तीन मौतें

तालबेहट क्षेत्र में अलग अलग हादसों में तीन मौतें

Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट क्षेत्र में अलग अलग हादसों में तीन मौतें
कूप में गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

दो महिलाओं तीन लोगों पर धक्का देने का मामला दर्ज
तालबेहट।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुदावनी में कुएं में गिरकर महिला की मौत हो गई। इस मामले में पति की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतका गांव के पूर्व प्रधान के छोटे भाई की पत्नी है। वहीं, मृतक के पिता ने सुसराल पक्ष के लोगों पर उसकी बेटी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
बुदावनी के पूर्व प्रधान सरमन लाल वंशकार पुत्र पंचम और उसके भाई एक ही मकान में रहते हैं। रविवार को दोपहर में सरमन के छोटे भाई की पत्नी मृतका पार्वती (30) के पास गांव का एक युवक आया। इसके बाद परिजनों में काफी विवाद हुआ। दोपहर में महिला मकान के पीछे बने लगभग चालीस फीट गहरे खाली कूप में गिर गई। मौके पर जुटे लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाल कर सीएचसी तालबेहट लाए। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। जब तक परिजन उसे झांसी लेकर जाने की व्यवस्था करते तब तक उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने शव को शील कर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बाद में मृतक के पति ने अपने बड़े भाई सरमन और उसकी पत्नी सुमन तथा सुनीता पत्नी राजू वंशकार निवासीगण ग्राम बुदावनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मृतका के दो पुत्र एवं एक पुत्री है।
विज्ञापन

इस संबंध में मृतक के पति और पिता दोनों का कहना है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। वहीं, आरोपी सरमन लाल ने बताया कि मृतका ने स्वयं कुएं में छलांग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed