फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- तीन आरोपियों के परिजनों ने पुलिस को सौंपे सुबूत-City

क्राइम- तीन आरोपियों के परिजनों ने पुलिस को सौंपे सुबूत-City

Sun, 05 Aug 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
क्राइम- तीन आरोपियों के परिजनों ने पुलिस को सौंपे सुबूत-City
सौंपे सबूत, रंजिशन फंसाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी पर फायरिंग का मामला
तीन आरोपियों के परिजनों ने नवाबाद थाना प्रभारी को दिए सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी पर फायरिंग में नामजद नौ में से तीन आरोपियों के परिजनों ने मामले की जांच कर रहे थाना नवाबाद प्रभारी को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। इसमें दावा किया गया है कि घटना के वक्त तीनों आरोपी जिले के बाहर थे। उन्होंने तीनों को रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली के बड़ाबाजार स्थित वासुदेव इलाके में रहने वाले संजय वर्मा पर पिछले माह कचहरी चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद संजय वर्मा के पुत्र संचित वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली के चतुरयाना निवासी सोनू गेड़ा, रिंकू गेड़ा, बॉबी गेड़ा और लकारा निवासी अंगद गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, ऊधम गुर्जर, राघवेंद्र गुर्जर, शिवेंद्र गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर व तीनों अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को घटना के आरोपी सोनू गेड़ा, रिंकू गेड़ा और बॉबी गेड़ा के परिजनों ने पुलिस को कुछ सबूत दिए। इसमें परिजनों ने दावा किया कि घटना के वक्त सोनू गेड़ा गोवा में और संदीप व रिंकू भोपाल में थे।
विज्ञापन

तीनाें आरोपियाें के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर सीसीटीवी फुटेज सौंपे जाने के बाद रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed