{"_id":"593462994f1c1bd0168b45b6","slug":"149660534910dehat-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़, हमले के आरोपी पर मामला दर्ज-Dehat","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़, हमले के आरोपी पर मामला दर्ज-Dehat
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को चाकू मारने वाले युवक को जेल भेजा
- छेड़खानी के विरोध में दिया था घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को चाकू मारने वाले युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उस पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
शुक्रवार शाम को प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ बाजार में इफ्तार के लिए खाद्य सामग्री लेने गई थी। बाजार से लौटते समय मुकरयाना निवासी युवक वकीम उसका पीछा करते हुए छेड़खानी करने लगा। जब छात्रा ने छेड़खानी का विरोध किया, तो युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमला कर भाग रहे युवक को आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने पकड़ लिया और पीटते हुए प्र्रेमनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं, घायल छात्रा को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।