{"_id":"5c4e1af1bdec22739c3fdaba","slug":"141548622577-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम समेत शराब की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम समेत शराब की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Mon, 28 Jan 2019 02:26 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर शॉर्ट सर्किट से एक टेंट के गोदाम और देशी शराब की दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाया। आग से गोदाम व दुकान में रखा माल जलकर राख हो गया।
कोतवाली के बड़ाबाजार स्थित सब्जी मंडी के पीछे ओमप्रकाश सिजरिया टेंट का कारोबार करते हैं। मकान में ही टेंट का गोदाम भी बनाए हैं और तीसरी मंजिल पर परिवार सहित रहते हैं। रविवार तड़के पांच बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। धुआं उठते देख पड़ोसियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी जाग गए।
परिजन किसी तरह तीसरी मंजिल से उतरकर नीचे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया, लेकिन जब तक आग से गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर जल चुका था।
विज्ञापन
इधर, शनिवार की दोपहर थाना सदर बाजार स्थित एवट मार्केट रोड पर देशी शराब की दुकान में भी आग लग गई। दुकान में रखा पूरा माल जलकर राख हो गया। यहां भी सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।