फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: रेस्टोरेंट में छापा-City

क्राइम: रेस्टोरेंट में छापा-City

Wed, 02 Aug 2017 09:50 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: रेस्टोरेंट में छापा-City
श्रेणी - अपराध
विज्ञापन

--------------
फोटो....
रेस्टोरेंट में गलत काम की सूचना पर दौड़ी पुलिस
सब हेड... सामान्य अवस्था में मिले युवक और युवतियां
- परिजनों के हवाले कर दिया गया
- छापामारी के दौरान भारी संख्या में भीड़ रही मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुधवार को गलत काम की सूचना पर पुलिस ने थाना नवाबाद इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में छापा मारा। लेकिन, यहां छह युवक और छह युवतियां सामान्य अवस्था में बैठे मिले। उन्हें पुलिस थाने ले आई और बाद में परिजनों के हवाले कर छोड़ दिया गया।
महिला थाना पुलिस को सूचना मिली कि बिपिन बिहारी महाविद्यालय के पास स्थित रेस्टोरेंट टक प्वाइंट में कई युवक और युवतियां मौजूद हैं और वह आपत्तिजनक अवस्था में हैं। सूचना पर महिला थाना पुलिस और नवाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट में अंदर जाकर देखा, तो उसमें बने केबिनों में छह युवक और छह युवतियां सामान्य अवस्था में बैठकर गपशप कर रहे थे। पुलिस के छापे मारी की सूचना पर रेस्टोरेंट के बाहर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। तकरीबन डेढ़ घंटे तक वहां भीड़ जमा रही। इसके बाद पुलिस सभी को अपने साथ ले आई। महिला थाने से लड़कियां और नवाबाद में लड़कों को लाया गया। यहां सभी के परिजनों को बुलाया गया और उन्हें उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि सूचना गलत काम की मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मारा था। लेकिन, रेस्टोरेंट के अंदर सब कुछ सामान्य था। सभी युवक-युवतियां बालिग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed