फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जेल से रिहा किए गए आंदोलनकारी-City

जेल से रिहा किए गए आंदोलनकारी-City

Fri, 15 Feb 2019 10:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
जेल से रिहा किए गए आंदोलनकारी-City
जेल से रिहा किए गए आंदोलनकारी
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई पार्क से गिरफ्तार कर जेल भेज गए तेरह आंदोलनकारियों को रिहा कर दिया गया। जेल के बाहर समर्थकों ने फूल माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने जेल से गांधी पार्क तक जुलूस निकाला। अनशन पर बैठे तारा पाटकर और बृजेश बादल को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।
बुंदेलखंड की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पार्क से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय, केंद्रीय महासचिव दिनेश भार्गव, बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष एएस नोमानी, अमित पटेल, शंकर तिवारी, अरविंद बादल, हरीहर पाठक, जितेंद्र तिवारी, विजित कपूर, प्रदीप नाथ झा, भीम और सत्येंद्र पटेल को रिहा कर दिया गया। इसके बाद सभा मेें केंद्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों से डरकर उन्हें गिरफ्तार कराने का काम किया है। जिला प्रशासन ने अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध लगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री बुंदेलखंड की जनता से किया गया वादा निभाएं और बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करें। अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि बुंदेलख्ंाड के किसानों, नौजवानों व छात्रों की आवाज को अब रोका नहीं जा सकता है। अब आंदोलन और भी ताकत के साथ होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अज्जू खान, महानगर अध्यक्ष नईम मंसूरी, शरद प्रताप सिंह, डा. सुनील तिवारी, राजेंद्र शर्मा, मोहम्मद आरिफ कमाल, अभय सिंह कुशवाहा, जगदीश विश्वकर्मा, शिवशंकर तिवारी, अनवार अहमद मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed