फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- ग्राम प्रधान के चाचा की गेली मारकर हत्या-Dehat

क्राइम- ग्राम प्रधान के चाचा की गेली मारकर हत्या-Dehat

Wed, 22 Aug 2018 03:08 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
क्राइम- ग्राम प्रधान के चाचा की गेली मारकर हत्या-Dehat
ग्राम प्रधान के चाचा की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

झांसी। थाना रक्सा इलाके में खेत पर जाते समय ग्राम प्रधान कमलेश यादव के चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वह खेत पर जा रहे थे। पांच हमलावरों ने मारपीट करने के बाद सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रक्सा के गांव जेवरा निवासी कृपाराम माते (62) किसानी करते थे। मंगलवार की सुबह वह प्रतिदिन की तरह अंगूठी डेम के पास बने खेतों पर भैसों को पानी देने पैदल निकले। अभी वह घर से कुछ दूरी पर निकले थे कि इसी बीच गांव के रहने वाले पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद बाद गाली गलौज शुरू हो गई। इसी बीच एक हमलावर ने सीने में लात मार दी। कृपाराम के नीचे गिरते ही सभी ने उनकी बेहरमी से पिटाई शुरू कर दी। जिससे बचने के लिए उन्होंने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद जमीन पर गिराने के बाद सीने में दो गोलियां मार दीं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े। कृपाराम को जमीन पर तड़पता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रक्सा पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल लेकर पहुंची, जहां उपचार से पहले ही कृपाराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, मृतक के नाती मनीष यादव का आरोप है कि मृतक के भतीजे कमलेश यादव ने गांव से ही ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा था। जिस बीच विवाद भी सामने आए थे। कमलेश की जीत के बाद गांव के कुछ उनसे रंजिश मानने लगे थे। पुलिस ने मृतक के पुत्र अंशुल की तहरीर पर गांव में रहने वाले चंदन, रामजी, पप्पल, राजकुमार और सिमरा निवासी संजीव के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पहले भी हुआ था विवाद
चुनावी रंजिश के साथ ही रंगदारी की बात भी सामने आ रही है। बताया गया है कि कमलेश यादव के प्रधान बनने के बाद गांव के कुछ लोग रंगदारी भी मांगने लगे थे। उनका कहना था कि ग्राम प्रधानी के खर्च होने वाली निधि से भी रकम मांगी जा रही थी। जिसे देने के लिए कमलेश यादव ने मना कर दिया था। इसको लेकर भी लोग रंजिश मानने लगे थे।


पुलिस ने कई स्थानों पर दी दबिश
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। इसी क्रम में पुलिस ने गांव भी डेरा जमा लिया है, ताकि किसी तरह का विवाद पैदा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed