{"_id":"5c9539f9bdec221424306e44","slug":"121553283577-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों को पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों को पीटा, घायल
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों को पीटा, घायल
झांसी। बृहस्पतिवार को थाना सीपरी बाजार स्थित ताज कंपाउंड के पास बाइक सवार युवकों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बेरहमी के साथ हुई मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सीपरी बाजार स्थित केके पुरी कॉलोनी निवासी हेतम खान अपने दोस्त के साथ अलीगोल खिड़की बाहर रहने वाले रिश्तेदारों के यहां गए थे। दोपहर को दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी ताज कंपाउंड के पास कुछ युवकों ने जबरन रोक लिया। इसके बाद उक्त युवक गाली गलौज करने लगे। मना करने पर एकत्रित हुए युवकों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए दोनों बाइक छोड़कर भाग तो युवकों ने दौड़ा -दौड़ा कर बेल्टों व डंडों से पीटा। जिससे दोनों घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।