{"_id":"5bedd904bdec2269a369bb4f","slug":"121542314244-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जेडीए में अवर अभियंता के साथ बदसलूकी का मामला, ब्लैक लिस्टेड होगा ठेकेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसी: जेडीए में अवर अभियंता के साथ बदसलूकी का मामला, ब्लैक लिस्टेड होगा ठेकेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
JHANSI Development Authority
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीए में टेंडर प्रक्रिया के दौरान अवर अभियंता के साथ धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार करने वाले जेडीए ठेकेदार प्रदीप यादव को काली सूची में डाला जाएगा। इसके लिए जेडीए सचिव ने ठेकेदार के खिलाफ प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
झांसी विकास प्राधिकरण में टेंडर प्रक्रिया के दौरान समय निकल जाने के बाद जेडीए ठेकेदार प्रदीप यादव के पहुंचने पर जेडीए के अवर अभियंता अनिल नेहरा ने उपस्थित कर्मचारियों को टेंडर पेटी को सुरक्षित स्थान पर रखने का आदेश दिया था। यह बात देरी से पहुंचे ठेकेदार को बुरी लगी और ठेकेदार आवेश में आ गया था। ठेकेदार ने अवर अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार और गालियां देने के साथ ही धक्का मुक्की कर दी थी। जिसके चलते झांसी विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा हो गया था।इस पूरे प्रकरण को कैमरे में कैद कर लिया गया था।
विज्ञापन
लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी है। जिसके चलते ठेकेदार के हौसले बुलंद हो गये हैं। लेकिन विभाग के कर्मचारियों में भीतर ही भीतर काफी आक्रोश पनप रहा है। इस पूरे मामले में जेडीए सचिव ने ठेकेदार को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके चलते ठेकेदार को जेडीए से कोई भी टेंडर में शामिल नहीं किया जाएगा, और विभाग के द्वारा निर्माण का कोई भी काम नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
दर्ज नहीं हुई एफआईआर
टेंडर प्रक्रिया के दौरान ठेकेदार की गुंडागर्दी का वीडियो जेडीए सचिव को दिखाया गया था। जिसको संज्ञान में लेकर जेडीए सचिव ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही थी। लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
अवर अभियंता के साथ बदसलूकी और धक्का मुक्की के मामले में ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जल्द की ठेकेदार को काली सूची में डाला जाएगा।
त्रिभुवन विश्वकर्मा, सचिव जेडीए