{"_id":"59f09f9d4f1c1bee688b7618","slug":"121508941725-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों के मिले शव,,,-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों के मिले शव,,,-City
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर के ध्यानार्थ
-----------------
एक ने की आत्महत्या, दूसरे का मिला शव
रेलवे स्टेशन पर हुई दोनों घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेलवे स्टेशन के निकट स्थित आरडीआई लाइन पर एक युवक ट्रेन से कट गया। मृतक के पास वोटर आईडी मिला है, जो ललितपुर के गांधीनगर निवासी दिनेश पुत्र गोरेलाल का है। इसी तरह प्लेटफार्म चार पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा पाया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
रेलवे स्टेशन पुलिया नंबर नौ के पास स्थित आरडीआई लाइन पर मंगलवार की रात एक युवक ट्रेन से कट गया। उसका सिर और धड़ अलग हो गए। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी को शव की तलाशी लेने पर एक डायरी, वोटर आईडी और आधार कार्ड मिला। वोटर आईडी में ललितपुर के गांधी नगर निवासी दिनेश (27) पुत्र गोरेलाल लिखा था, जबकि आधार कार्ड ममता के नाम का था। डायरी में तमाम नंबर मौजूद थे, मगर उन नंबरों पर बात करने पर भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उपनिरीक्षक राजा भइया ने बताया कि वोटर आईडी के आधार पर ललितपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। साथ ही जो नंबर डायरी में मिले वो अधिकांश भवन निर्माण से जुड़े लोगों के थे, जिससे लग रहा कि दिनेश मजदूर था। मगर, उसकी पहचान किसी ने नहीं की। दिनेश चेक शर्ट और काला पेंट पहने था।
इधर, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक युवक (25) को अचेत अवस्था में मिला। रेलवे चिकित्सक ने उसे परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने बताया कि शव पर आसमानी रंग की शर्ट और लोअर था। एक हाथ लकवाग्रस्त था। देखने में बीमार और भिखारी नजर आ रहा था।