फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: राघवेंद्र को साथ लेकर दौड़ती रही एटीएस,,-City

क्राइम: राघवेंद्र को साथ लेकर दौड़ती रही एटीएस,,-City

Fri, 04 Aug 2017 09:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: राघवेंद्र को साथ लेकर दौड़ती रही एटीएस,,-City
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------

एसडीएम दफ्तर पर छापा, एडीएम के स्टेनो से पूछताछ की गई
एटीएस ने कई घंटे जांच-पड़ताल की
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
एटीएस की टीम ने शुक्रवार को एडीएम के स्टेनो राघवेंद्र को साथ लेकर एसडीएम (सदर) कार्यालय पर छापा मारा। यहां कई घंटों तक टीम ने फाइलों की जांच की और कई आवश्यक दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। राघवेंद्र पर भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं लीक करने का शक है। इसी कारण उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के पठौरिया ईदगाह के पास निवासी राघवेंद्र अहिरवार अपर जिलाधिकारी कार्यालय (एडीएम)
में स्टेनों हैं। एक माह पहले तक वह एसडीएम (सदर) कार्यालय में तैनात थे। बृहस्पतिवार की शाम उन्हें एटीएस ने सदर बाजार से उठाया था। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद एटीएस ने उन्हें पालीटेक्निक चौकी पर परिजनों के सुुपुर्द कर दिया था। शुक्रवार को एटीएस ने दोबारा राघवेंद्र को साथ लेकर एसडीएम (सदर) कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम के अफसर कई घंटो तक गोपनीय पत्रावलियों की जांच करते रहे। टीम ने एक- एक फाइल को खंगाला। कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में भी ले लिए। इसके बाद टीम एडीएम कार्यालय पहुंची, यहां राघवेंद्र के लैपटॉप को कब्जे में ले लिया गया। देर शाम तक यहां भी पत्रावलियों की जांच जारी थी। सूत्रों की माने तो एसडीएम (सदर) कार्यालय के अंतर्गत बबीना सैन्य क्षेत्र भी आता हैं। शक है कि राघवेंद्र ने एसडीएम कार्यालय में अपनी तैनाती के दौरान कुछ गोपनीय सूचनाएं लीक की थीं, जो अपराधियों और देशद्रोहियों तक पहुंची हैं। हालांकि, इस मामले में जिला और पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मालूम हो कि, सदर बाजार में बृहस्पतिवार की शाम अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के स्टेनो राघवेंद्र अहिरवार का अपहरण होने की सूचना से चार घंटे तक हड़कंप मचा रहा था, पर बाद में पता लगा कि एटीएस पूछताछ के लिए ले गई है। इस बीच डीआईजी, डीएम, एसएसपी और अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए थे। देर रात पुलिस ने राघवेंद्र को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। एसएसपी जेके शुक्ल का कहना है कि वह इस मामले में कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed