फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जूनियर चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को पीटा-City

जूनियर चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को पीटा-City

Sun, 18 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जूनियर चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को पीटा-City
जूनियर चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को पीटा
विज्ञापन

- इलाज कराने के दौरान कहासुनी के बाद किया हमला
बाद में दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मेडिकल कॉलेज में इलाज आए सेवानिवृत्त सीआरपीएफ इंस्पेक्टर व उनके पुत्र की जूनियर चिकित्सकोें ने पिटाई कर दी। उल्टा चिकित्सकोें ने हंगामा कर पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई। जहां बाद में दोनों के बीच राजीनामा होने के बाद मामला निपट गया।

थाना नवाबाद इलाके के शिवाजी नगर निवासी पूरन लाल वर्मा सीआरपीएफ इंस्पेक्टर से सेवानिवृत्त हैं। शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी का इलाज कराने अपने पुत्र के साथ मेडिकल कॉलेज आए थे। वार्ड नंबर आठ में इलाज कराने के दौरान इनके पुत्र की कहासुनी हो गई। जिस पर एक जूनियर चिकित्सक ने इनके पुत्र की पिटाई कर दी। यह देखकर बीचबचाव करने आए पूरन लाल वर्मा को भी पीट दिया। पिटाई देखकर मरीज भाग खडे़ हुए। घटना के बाद एकत्र हुए चिकित्सकाें ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए चौकी लाई। यहां भारी तादाद में चिकित्सकों ने चौकी की घेराव कर कार्रवाई की मांग की। दोपहर तक दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने के बाद मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed