फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदर्स: सड़क दुर्घटना में दो ने दम तोड़ा-City

अदर्स: सड़क दुर्घटना में दो ने दम तोड़ा-City

Thu, 14 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
अदर्स: सड़क दुर्घटना में दो ने दम तोड़ा-City
सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो ने दम तोड़ा
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल वृद्धा समेत दो लोगों की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पूंछ थाना क्षेत्र के अमगांव निवासी ज्ञानवती (60) अपनी नातिन अमसा (14) के साथ बुधवार की शाम ऑटो में सवार होकर मोंठ से अपने गांव लौट रही थी। पूंछ थाना क्षेत्र भुजौंद गांव के पास हाइवे पर डीसीएम वाहन ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में उक्त दोनों घायल हो गई। बाद में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान ज्ञानवती ने दम तोड़ दिया।
इसी तरह ललितपुर के बार थाना क्षेत्र के दुलावन निवासी सुन्नूलाल (55) बुधवार की शाम ओरछा तिगैला के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई की पत्नी को देखने आए थे। रात में वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ता पार करते समय उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाद में उनकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कीटनाशक की दुर्गंध से बेहोश युवक ने दम तोड़ा
झांसी। कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय उसकी दुर्गंध से बेहोश हुए युवक ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दतिया के इंदरगढ़ क्षेत्र के जुगनिया गांव निवासी मनोज जाटव (23) बुधवार को पास के गांव लक्ष्मणपुरा में पप्पू यादव के खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था, तभी वह दुर्गंध से बेहोश हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से गिरे यात्री का हाथ कटा
झांसी। प्रेमनगर क्षेत्र के कसाई मुहल्ला निवासी दुर्गाप्रसाद (32) बुधवार की रात अपने भाई से मिलने सोनागिर जा रहा था। रात में वह रेलवे प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन में सवार हो रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक हाथ कट गया। बाद में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed