{"_id":"5c3f8b8bbdec22738d0b505c","slug":"101547668363-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार व्यक्ति की जेब काटकर भागा बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो सवार व्यक्ति की जेब काटकर भागा बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 17 Jan 2019 01:22 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ऑटो में सवार होेकर नंदनपुरा जा रहे एक व्यक्ति की जेब पास में बैठे बदमाश ने काट ली। शक होने पर व्यक्ति ने बदमाश को पकड़ा, लेकिन वह ऑटो से कूदने के बाद पीछे आ रहे बाइक सवार साथी के साथ बैठकर भाग गया। जेब में एक लाख रुपये रखे थे।
बुधवार को छतरपुर निवासी श्रीराम अग्रवाल अपनी पुत्री के साथ खरीदारी करने झांसी आए थे। उनको बस स्टैंड से नंदनपुरा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जाना था। बस स्टैंड से वह ऑटो में सवार हो गए। इलाइट से सीपरी बाजार की तरफ जाते वक्त नुमाइश ग्राउंड के पास पास में बैठे एक बदमाश ने उनकी जेब काट ली। जेब कटने का पता लगने पर उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की।
इस बीच दोनों के बीच झगड़ा देख चालक ने ऑटो को मौके पर रोक दिया। ऑटो के रुकते ही बदमाश ने कूदकर सड़क पर भागना शुरू कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश पीछे बाइक पर आ रहे अपने साथी के साथ बैठकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी के लिए झांसी में खरीदारी करने आए थे। मगर घटना का शिकार हो गए। बदमाशों की तलाश की जा रही है।