फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: मीरा प्रकरण में बाहर से लाकर पिलाई गई चाय-City

क्राइम: मीरा प्रकरण में बाहर से लाकर पिलाई गई चाय-City

Wed, 02 Aug 2017 08:50 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: मीरा प्रकरण में बाहर से लाकर पिलाई गई चाय-City

विज्ञापन
फालोअप का लोगो
------------------

दंपति को स्टेशन के बाहर से लाकर पिलाई गई थी चाय
सीसीटीवी फुटेज की जांच में कई जानकारियां मिलीं
स्टेशन पर जहरखुरानी के मामले की जांच तेज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी के बाद जान गंवाने वाली मीरा के मामले में कई जानकारियां सीसीटीवी फुटेज से मिली हैं। पता लगा है कि बदमाश स्टेशन के बाहर से नशीली चाय लेकर आया था और मीरा को पिलाई थी। बदमाश के साथ की महिला ट्र्राली बैग लिए थी, ताकि लगे कि वे यात्री हैं।
बुधवार को मीरा प्रकरण में जीआरपी टीम के हाथ कोई कामयाबी तो नहीं लग सकी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से टीम ने सुराग लगाने जरूर शुरू कर दिए हैं। फुटेज से पता लग रहा है कि महेंद्र और मीरा के आरोपी महिला और पुरुष के साथ काफी देर तक प्लेटफार्म पर घूमते रहे। कैमरे में महेंद्र सिर पर गठरी रखे, मीरा बैग लिए और आरोपी पुरुष जींस का पेंट और शर्ट पहने पढ़ा लिखा नजर आ रहा है। वह एक हाथ में फैक्चर के बाद बांधी जाने वाली कपड़े की पट्टी लटकाए दिख रहा है। उसकी महिला साथी ट्राली बैग लेकर चल रही है। दोनों ही अच्छे परिवार से नजर आ रहे हैं। एक फुटेज में आरोपी स्टेशन के बाहर से चाय लेने के बाद पार्सल गेट से अंदर आता दिखाई दे रहा है। बाद में आरोपी सीढ़ियों के रास्ते प्लेटफार्म एक से चार नंबर की तरफ जाते दिख रहे हैं। चूंकि, प्लेटफार्म चार और पांच से दिल्ली की तरफ ट्रेनें जाती हैं, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी ट्रेन में बैठकर दिल्ली की तरफ चले गए। इसी तरह का एक गिरोह मथुरा में काम करता है। जीआरपी उनकी तलाश में भी जुट गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत 29 अगस्त की देर रात उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति में सवार होकर दिल्ली से झांसी आए उल्दन थाना क्षेत्रांतर्गत दादपुरा संतपुरा निवासी महेंद्र अहिरवार और उसकी पत्नी मीरा प्लेटफार्म एक पर जहरखुरानी का शिकार बन गए थे। दिल्ली से साथ आए एक आदमी और औरत ने उनको बातों के जाल में फंसाकर नशीली चाय पिला दी थी। दंपति के बेहोश होते ही आरोपी यात्री के पेंट के अंदर की जेब से 45000 रुपये ले गए थे। बाद में परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां मीरा ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed