{"_id":"9fb611216c00ddbe4219286e6cf337bc","slug":"05-places-raided-11-people-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"05 जगह छापामारी, 11 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
05 जगह छापामारी, 11 लोग गिरफ्तार
ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला पुलिस का जनता में पैठ बना रहा है। हेल्प लाइन नंबर से कप्तान को अब तक दो दर्जन से ज्यादा गोपनीय सूचनाएं मिलीं। इस पर की गई छापामारी में अवैध शराब का जखीरा और जुटा- सट्टा खेलते लोग पकड़े गए।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हेल्प लाइन नंबर 9454403666 जारी किया है। जनता को भरोसा दिया है कि प्राप्त सूचनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होगी और उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। हेल्प लाइन नंबर से कप्तान को पता चला कि प्रेमनगर थानांतर्गत टपरियन हंसारी में आनंद राय के घर चुनाव के लिए भारी मात्रा में शराब रखी है।
इस पर स्पेशल टीम ने छापा मारकर आनंद राय को गिरफ्तार करके अवैध 12 पेटी शराब बरामद की। बबीना के मेन चौराहा पर सट्टा होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके मन्नू यादव निवासी पंजाबी कालोनी को सट्टा खिलवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसके कब्जे से तीन हजार रुपये और सट्टा की पर्चियां बरामद हुईं। हेल्प लाइन से सुराग मिला कि सीपरी बाजार में बसंत चाय वाले की दुकान के पास सट्टा खेला जा रहा है। कप्तान के आदेश पर टीम ने दबिश देकर मौके से सट्टा खेल रहे कल्लू निवासी नंदनपुरा सीपरी बाजार को 590 रुपये समेत पकड़ लिया।
कोतवाली के सूजे खां खिड़की बाहर कब्रिस्तान में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर अफसर निवासी मुकरयाना, चांद खां निवासी दरीगरान, अख्तर निवासी मुकरयाना, सूरज प्रसाद निवासी सूजे खां खिड़की, शहीद निवासी छनियापुरा, ओमप्रकाश निवासी ओरछा गेट बाहर, महेश गौतम निवासी बाहर उन्नाव गेट को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से 14700 रुपये बरामद हुए। रक्सा के गांव खेरा के ट्रांसफार्मर वाले रोज पर जामुन के पेड़ के पास बने कमरे से बेचने के लिए रखी 40 लीटर अवैध शराब छापा मारकर बरामद की गई।