{"_id":"62530bb57c4647426826e79e","slug":"crime-road-accident-jhansi-news-jhs2184106192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्र नेता को कुचला, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने छात्र नेता को कुचला, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में सड़क किनारे खड़े छात्र नेता को तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
खैलार निवासी अमोल यादव बीएचईएल में ठेकेदारी करते हैं। वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इनका पुत्र अजय यादव (24) वर्ष 2017 में समाजवादी छात्र सभा की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का अध्यक्ष बना था। इन दिनों अजय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार की सुबह वह अपने साथी खैलार निवासी देवी प्रसाद के साथ भूसा लेने गया हुआ था।
बिजौली में धर्मकांटा पर भूसा तौलाने के दौरान वह साथी देवी प्रसाद से बातचीत करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने अजय को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका इलाज महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया। उधर, ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। परिजनों ने अभी कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।