फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crime

सड़क किनारे मिला सेल्स मैनेजर का शव, पत्नी बोली, मारकर फेंक दिया मेरे पति को

Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में एक कंपनी के सेल्स मैनेजर का शव शनिवार को सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके कपड़ों से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या की वजह घरेलू समस्या बताई गई है। उसने तीन सूदखोरों को भी जिम्मेदार ठहराया। जबकि, पत्नी ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद की कत्था कॉलोनी निवासी दीपक जैन (50) पिछले 14 सालों से झांसी में रह रहे थे। वे यहां मिशन कंपाउंड में किराये के मकान में रहते थे। पिछले सात माह से वे एक फूड कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को उनका शव झांसी-मुस्तरा रोड पर पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव दो दिन पुराना होने की संभावना जताई गई। तलाशी में कपड़ों से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें आत्महत्या के लिए घरेलू परेशानी व तीन सूदखोरों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पत्नी नीलम ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि हत्या से पहले जबरन सुसाइड नोट लिखवाया गया। बताया कि 20 अप्रैल की रात तकरीबन 10 बजे दीपक ने अपने छोटे भाई नीरज जैन को फोन किया था। तब एक व्यक्ति ने दीपक से फोन लेकर पौने पांच लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का जान पड़ रहा है। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह से घरेलू समस्या बताई है। पुलिस पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी।
- डा. प्रदीप कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed