फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crime

अंगूरी बैराज में मिली डेयरी संचालक की लाश

Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र से लापता डेयरी संचालक राजेश पाल का शव शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दतिया जिला स्थित अंगूरी बैराज में मिला। खबर मिलते ही दतिया पुलिस ने रक्सा पुलिस को सूचना दी। रक्सा पुलिस परिजनों को साथ लेकर पहुंची, जहां शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन अब तक हत्यारोें का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रक्सा क्षेत्र के मवई गांव निवासी राजेश पाल (29) सोमवार की शाम घर नहीं लौटे थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, तभी इलाके से निकली राजघाट नहर के बगल से सिजवाहा से होकर मवई जाने वाले रास्ते पर करीब दो सौ मीटर दूर खंती में राजेश की चप्पल देख परिजनों में हड़कंप मच था। मौके पर खून के निशान थे, दांत भी टूटे पड़े थे। खून के धब्बे नहर के पास पानी तक दिखाई दे रहे थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया था। साथ ही, उन्होंने हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। अभी खोजबीन चल रही थी, तभी शुक्रवार सुबह राजेश का शव मध्य प्रदेश के दतिया जिला स्थित अंगूरी बैराज में ग्रामीणों ने उतराता देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही रक्सा पुलिस भी परिजनों को लेकर पहुंची। जहां पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। देर शाम घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस गांव के ही कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हत्यारों ने नहीं निकाले तीस हजार रुपये
राजेश पाल की जेब से तीस हजार रुपये निकलने के बाद मामला उलझ गया है। इसका मतलब साफ है कि हत्यारों ने लूट की इरादे से हत्या नहीं की। पुलिस इस प्रकरण को लूट से जोड़कर नहीं देख रही है। पुलिस ने मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर कई जानकारियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरहमी से मारा, तोड़ डाले थे चार दांत
हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से राजेश को मौत के घाट उतारा। मारपीट करने के बाद मुंह पर किसी भारी वजन से हमला किया। इससे चार दांत टूटकर मौके पर ही ही गिर पड़े थेे। शरीर के अन्य हिस्सों मेें भी चोट के निशान बेरहमी बयां कर रहे हैं। घसीटने के बाद नहर में फेेंका गया। मौके से पुलिस को खून के धब्बे भी मिले थे।
पूरे प्रकरण में पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed