फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crime hatte chada

25 हजार का इनामी बिजली विभाग का पूर्व एसएसओ हत्थे चढ़ा

Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime hatte chada
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी बिजली विभाग के पूर्व सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) गोविंद शरण द्विवेदी को गिरफ्तार किया। शटडाउन में लाइन चालू करने से एक लाइनमैन की करंट लगने मौत होने के बाद एसएसओ पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से ही आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन

हमीरपुर के बरेठी निवासी गोविंद शरण द्विवेदी (50) सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन पर संविदा पर एसएसओ पद पर कार्यरत था। 11 जुलाई 2021 को केशवपुर निवासी लाइनमैन दिनेश राजपूत शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था। इसी बीच अचानक लाइन चालू होने से दिनेश की करंट से मौत हो गई थी। दिनेश की पत्नी ने एसएसओ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वो फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार की शाम उसे पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed