{"_id":"62658d659d1c343a9e14d34b","slug":"crime-hadsa-jhansi-news-jhs2193467192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो की मौत, सात घायल, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, सात घायल, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में हाईवे पर खड़ी पिकअप में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत सात घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी चौपहिया में सवार होकर सब्जी बेचने बरुआसागर से मंडी आ रहे थे।
बरुआसागर के वनगुवां निवासी किसान मोहन कुशवाहा (35) व सालिगराम (37) रविवार की अल सुबह पिकअप में सवार होकर सब्जी बेचने झांसी मंडी आ रहे थे। उनके साथ गांव के ही लालाराम, रामचरण, दीनदयाल, नरेंद्र, दिनेश व दयाराम भी गाड़ी में सवार थे। जबकि, गाड़ी ड्राइवर भज्जू चला रहा था। गाड़ी में सभी किसानों की सब्जियां भी भरी हुईं थीं। सुबह तकरीबन तीन बजे झांसी - खजुराहो हाईवे पर गाड़ी खड़ी कर सभी एक और किसान के आने का इंतजार करने लगे। मोहन व सालिगराम गाड़ी से उतरकर खड़े हो गए। इसी दरम्यान मऊरानीपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वहां चीखपुकार मच गई। दुर्घटना में मोहन व सालिगराम की मौके पर ही मौत गई। जबकि, गाड़ी में सवार बाकी सभी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां हालत गंभीर होने पर घायल दयाराम को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।