फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cricket match

एमडी स्टार व इरिगेशन ललितपुर ने जीते क्रिकेट मैच

Tue, 11 Feb 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
cricket match
सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब की सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चलरही ऐरीगेशन डिपार्टमेंट लीग क्र?
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में हो रहे ऐरीगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में एमडी स्टार और इरिगेशन ललितपुर का शानदार प्रदर्शनी जारी रहा और अपने मुकाबले जीते। विजेता टीमों के वसीम व मनोज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आईएंडपी वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी की और दस ओवर में सिर्फ 36 रन बना सकी। वारियर्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। एमडी स्टार के गेंदबाज नजर अहमद ने 3, बृजेंद्र व वसीम ने दो - दो विकेट लिए। जवाब में एमडी स्टार ने जीत तीसरे ही ओवर में हासिल कर ली। बल्लेबाज वसीम ने नाबाद 17 और बृजेंद्र ने नाबाद ने 15 रनों का योगदान दिया। वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में सर्किल इलेविन ने पहले बल्लेबाजी की। तुषार हैरीसन के नाबाद 40 और राहुल श्रीवास्तव के 22 रनों की बदौलत सर्किल ने निर्धारित ओवरों में 90 रन बनाए। इरिगेशन ललितपुर के गेंदबाज मनोज ने दो विकेट लिए। जवाब में ललितपुर के मनोज ने नाबाद 32 ओर जितेंद्र ने 31 रन बनाए और अपनी टीम को 11 ओवर में जीत दिलवा दी। हरफनमौला प्रदर्शन पर कप्तान मनोज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर क्लब सचिव विकास राय, सौरभ वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, दीपांकर राव, विकास वर्मा, गोविंद नारायण शुक्ला, छत्रपाल, अक्षय जैन, भानू प्रताप, हेमंत वर्मा, रजनीश चतुर्वेदी, वैभव नायक, सोनू शर्मा, राजेश दुबे, रामनारायण शर्मा, योगेंद्र खरे, संतोष कुशवाहा, नवीन सक्सेना, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed