फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Creativity in the young generation is commendable: Sameer Anjaan

युवा पीढ़ी में सृजनात्मकता सराहनीय : समीर अन्जान

Thu, 27 Mar 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Creativity in the young generation is commendable: Sameer Anjaan

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुलंदियों पर पहुंचना कोई कमाल नहीं, बुलंदियों पर ठहरना कमाल है प्यारे। यह शेर सुनाते हुए बीयू के राष्ट्रीय पुस्तक मेले में विख्यात गीतकार समीर अन्जान ने युवाओं को कड़ी मेहनत और संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

कहा कि मैंने अमिताभ बच्चन से लेकर अंबानी तक सबसे बात की है। आज तक सबकी जीवन यात्रा किसी न किसी असफलता से शुरू होकर सफलता तक पहुंची है। कोई ऐसा नहीं मिला जिसे संघर्ष न करना पड़ा हो। अगर हासिल किया भी है तो वह बहुत क्षणिक होगा वह ठहरेगा नहीं। संगीत के क्षेत्र में आज की युवा पीढ़ी उत्साह और सृजनात्मकता तारीफ के काबिल है। बीयू परिसर में बुधवार की शाम को आयोजित ‘एक शाम समीर अंजान के नाम’ कार्यक्रम में वह लोगों से मुखातिब थे। अब तक चार हजार से ज्यादा गीत लिख चुके समीर ने अपनी जिंदगी के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। लेखन के बारे में उन्होंने कहा कि गीतकार शब्दों को संगीत के हिसाब से पिरोता है न कि व्याकरण और प्रोफेसर के नजरिया से।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed