फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   craud comming for pm awas yojna

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 01 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
craud comming for pm awas yojna
pm awas yojna - फोटो : demo
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए अंतिम दिन तीन सौ लोगों ने आवेदन किया, जिससे झांसी विकास प्राधिकरण में अब तक 2335 लोग आवास पाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। योजना के अंतर्गत करारी में भूमि पूजन कर मकानों के निर्माण का कार्य को शुरू कर दिया है
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के  अंतर्गत जिले में खैलार, अंबाबाय, बिजौली, करारी और सिमराहा में 4288 मकानों को बनाया जाना है।  खैलार में 384, अंबाबाय में 624, बिजौली में 423, करारी में 2368 व सिमराहा में 480 आवास बनाए जाने हैं। योजना के तहत मकानों को तीस वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। हर मकान में दो कमरे, रसोई, शौचालय और बालकनी का निर्माण होगा। करारी में मकानों के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है। अन्य जगहों पर भी जमीन को चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन

योजना में मकान की कीमत साढ़े चार लाख रुपये तय की गई है, जिसमें दो लाख रुपये लाभार्थी को अदा करना होगा व ढाई लाख रुपये सरकार  द्वारा दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत मकान पाने वाले लाभार्थियों की सालाना आय तीन लाख रुपये से कम व देश में कही भी आवास नहीं होना चाहिए। योजना में लाभार्थियों से पचास-पचास हजार रुपयों की किश्तों में रुपयों को जमा कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि होने के कारण जेडीए कार्यालय में आवेदन जमा करने वालों की भीड़ जमा रही। जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि योजना के तहत करारी में मकानों को बनाने कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अन्य जगहों पर निर्माण कार्य को भी शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के पूरा होते ही लाभार्थियों को मकानों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed