फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   covid ward

मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में एक और वार्ड कोविड में तब्दील

Sat, 12 Sep 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
covid ward
covid ward
झांसी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अब महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक और सामान्य वार्ड को कोविड वार्ड में तब्दील किया जाएगा। 50 बेड के इस वार्ड में ऑक्सीजन की भी सुविधा होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सितंबर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आना शुरू हो गया है। महीने के शुरूआती 11 दिनों में ही लगभग एक हजार संक्रमित मिल चुके हैं। इस कारण मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग के कोविड वार्ड लगभग फुल चल रहे हैं। कोरोना के नए मरीजों को भर्ती करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बेड की समस्या को मद्देनजर रखते हुए अब मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने फैसला लिया है कि वार्ड नंबर नौ को कोविड वार्ड में तब्दील कर दिया जाएगा। इस वार्ड में 50 संक्रमितों को भर्ती करने की क्षमता होगी। यही नहीं, यह सामान्य वार्ड नहीं होगा, बल्कि इसमें ऑक्सीजन की भी सुविधा होगी। कॉलेज अधिकारियों ने वार्ड तैयार करनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इस वार्ड में मरीज भर्ती होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed