{"_id":"604bbe218ebc3ed8347edb3d","slug":"covid-tekakaran-start-in-health-center-jhansi-news-jhs190711432","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जनपद के सभी 57 प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। इस दौरान 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 13 अर्बन पीएचसी, आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और कैंट हॉस्पिटल पर शुक्रवार को निशुल्क टीकाकरण हुआ।
तालपुरा न्यू पीएचसी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू तरैय्या ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होता है। इस दौरान 60 वर्ष से ऊपर आयु के लोग और 45 से 60 वर्ष के आयु के लोग को टीकाकरण किया जा रहा है। राजघाट स्वास्थ्य की चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गुप्ता ने बताया नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे ज्यादा टीकाकरण राजघाट केंद्र पर किया जा रहा है। इसकी वजह जागरूकता है। महिला दिवस पर 250 लोगों का टीकाकरण किया गया था और शुक्रवार को 168 को वैक्सीन लगी। पांच मार्च से शुरू हुए टीकाकरण में अभी तक 700 से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है। सीपरी न्यू पीएचसी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरती रानी ने बताया कि रोज 150 से अधिक वैक्सीन रोजाना लग जाती है। जब से टीकाकरण शुरू हुआ है, केंद्र पर अच्छी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं।