फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Covid paisent admit in hospital today

कैंट हॉस्पिटल में आज से भर्ती होंगे कोरोना मरीज

Tue, 29 Sep 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Covid paisent admit in hospital today
Covid paisent admit in hospital today
झांसी। 50 बेड का एल-1 अस्पताल बनाए गए कैंट हॉस्पिटल में मंगलवार को कोरोना के मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व सोमवार को झांसी के नोडल अधिकारी डॉ. विकास गोठलवाल ने कैंट अस्पताल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों को परखा और बेहतर साफ-सफाई के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं सोमवार की शाम तक पूर्ण कर ली जाएं तथा हॉस्पिटल में पैरामेडिकल स्टाफ व सफाई कर्मियों की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। ताकि 29 सितंबर से मरीजों को भर्ती किया जा सके। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो एल-1 हॉस्पिटल हैं, वहां मरीजों के लिए जगह नहीं है। कोई बेड खाली नहीं हैं और मेडिकल कॉलेज के भी सभी बेड मरीजों से भरे हैं। अत: मरीजों के इलाज के लिए कैंट जनरल हॉस्पिटल को एल-1 हॉस्पिटल बनाया गया। नोडल अधिकारी ने कैंट हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान अंदर व बाहर जाने के रास्ते को देखा और उसे तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हास्पिटल 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। शिफ्ट के हिसाब से डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण में विशेष सचिव सिंचाई उत्तर प्रदेश प्रेम रंजन सिंह, डीएम आंद्रा वामसी, डॉ. राधेश्याम गंगवार, विकास सिंघल, डॉ. जीडी गुप्ता, डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ, डॉ. एनके जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed