फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Covid l- 1 hospital will be made in babina

बबीना कैंट हॉस्पिटल भी बनेगा 25 बेड का कोविड एल-1 अस्पताल

Wed, 30 Sep 2020 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Covid l- 1 hospital will be made in babina
बबीना में स्वास्‍थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते डीएम आंद्रा वामसी - फोटो : REPORTERS
झांसी। शासन से भेजी गई टीम के सदस्य विशेष सचिव सिंचाई विभाग प्रेम रंजन सिंह ने बबीना कैंट हॉस्पिटल को कोविड एल-1 हॉस्पिटल बनाने के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बबीना में कोविड पेशेंट को झांसी ले जाना एवं ठीक होने के बाद उन्हें वापस बबीना लाने के लिए एंबुलेंस की अधिक जरूरत पड़ रही है। यदि बबीना में ही कैंट हॉस्पिटल में 25 बेड कोविड अस्पताल बना दिया जाए तो यहां के लोगों को आराम होगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने सीएचसी में व्यापक गंदगी पाकर नाराजगी जाताई। एक महीने में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से परिसर की रंगाई-पुताई और सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही निष्प्रयोज्य चार इमारतों के ध्वस्तीकरण, वेटरनटी हॉल की हालत भी ठीक न मिलने पर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बबीना में एल-1 हॉस्पिटल के लिए अन्य विकल्प जैसे कंटेंनमेंट बोर्ड प्रशिक्षण केंद्र और सेंट मार्क्स स्कूल को भी देखा। डीएम आंद्रा वामसी ने सीएचसी में स्वीपर न होने की दशा में एनआरएचएम के माध्यम से उपलब्धता सुनिश्चित कराने, होम्योपैथिक वार्ड को भी बेहतर व साफ-सुथरा करने के लिए कहा। इस दौरान एडीएम बी प्रसाद, सीओ कैंट बबीना महेश चंद्र सैनी, ओएस कैंट एसके कुशवाहा, सीएचसी बबीना अधीक्षक डॉ.अंशुमान तिवारी, डॉ. अशोक कुमार तिवारी, डॉ. जीएस गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed