फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Covid corruption enquery fast

कोविड घपले की जांच ने पकड़ी तेजी, गिर सकती कइयों पर गाज

Wed, 09 Sep 2020 03:43 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
Covid corruption enquery fast
demo pic

जिले में 800 का ऑक्सीमीटर चार हजार और 1800 का थर्मामीटर 4500 रुपये में खरीदने के मामले की जांच ने तेजी पकड़ ली है। पंचायती राज विभाग की तरफ से खरीद से संबंधित सभी बिल, वाउचर इकट्ठे किए जा रहे हैं। शासन स्तर से भी इसकी निगरानी शुरू हो गई है। इससे हड़कंप की स्थिति है। कइयों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए 23 जून को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शासनादेश के जरिए हर ग्राम पंचायतों को चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद के निर्देश दिए थे। किट में एक पल्स ऑक्सीमीटर, एक इंफ्रारेड थर्मामीटर, 500 पीस थ्री लेयर मास्क, सौ सर्जिकल ग्लव्स, पांच लीटर सैनिटाइजर समेत फेस शील्ड शामिल थी। बताया गया कि जिले में एक थर्मल स्कैनर 3500-5000 रुपये तक खरीदे गए, जबकि ब्रांडेड थर्मल स्कैनर अधिकतम दो हजार रुपये में बाजार में मौजूद हैं। खास बात ये है कि खरीदे गए थर्मल स्कैनर चाइनीज हैं।
विज्ञापन


इसी तरह, ऑक्सीमीटर बाजार की कीमत से ढाई गुना अधिक दाम पर खरीदे गए। यह भी ब्रांडेड नहीं है। एक थ्री प्लाई मास्क लगभग 720 रुपये में खरीदे गए। ग्लव्स और फेस शील्ड की भी बाजार से ऊंचे दामों पर खरीद की गई। इसी तरह, एक किट 15 हजार रुपये से अधिक कीमत में खरीदी गई। जबकि, इसकी कीमत सात हजार से अधिक नहीं बताई जा रही है। खरीद के बाद बिल भी प्रधान और सचिवों के नाम से ही बनवाए गए। कई प्रधान तो राजी हो गए लेकिन कुछ ने धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया। कई सचिव भी इस तरह की खरीद से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ में पत्रकार वार्ता कर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी झांसी में कोविड की आड़ में बड़ा घोटाला होने का आरोप जड़ दिया। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि इस सबसे बड़े संकट के दौर में घोटाला करना श्मशान में दलाली खाने जैसा है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में एसआईटी बनाकर कराने की मांग की। मामला तूल पकड़ते देख जांच ने भी गति पकड़ ली है। पंचायती राज विभाग ने सभी बिल, वाउचर इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं।


यह जांच की जा रही है कि जो उपकरण खरीदे गए हैं, उनकी वास्तविक मूल्य क्या हैं। उपकरण स्वदेशी हैं अथवा चाइनीज। खरीद के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई गई है। वहीं, इस मामले की शासन स्तर से भी निगरानी शुरू कर दी गई है। इस मामले में कार्रवाई तय मानी जा रही है। इससे हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed