फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counters for depositing electricity bills remained closed, consumers kept wandering

Jhansi News: दूसरे दिन भी न जमा हुए बिजली बिल और न दूर हुईं समस्याएं

Fri, 17 Mar 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Counters for depositing electricity bills remained closed, consumers kept wandering
झांसी। पावर कारपोरेशन के अफसर व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं के न तो बिल जमा हो सके और न उनकी कोई समस्या दूर हो सकी। उपकेंद्रों पर प्रशासनिक व संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय पर पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस इलाज, उत्पीड़न बंद करने व निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को कार्यालय पर अफसरों और कर्मचारियों ने हड़ताल कर जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते कई उपभोक्ताओं के जरूरी काम नहीं हो पाए। विद्युत वितरण खंड प्रथम में बिजली का बिल सही कराने आए महेश ने बताया कि घरेलू कनेक्शन ले रखा है, लेकिन बिल कॉमर्शियल का आ रहा है। इसे सही करवाने के लिए दो दिनों से दौड़ रहे हैं। वहीं, विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर आए प्रदीप ने बताया कि बिजली बिल जमा करने मुन्नालाल पावर हाउस बिजली घर आए थे, लेकिन काउंटर बंद होने के कारण बिल नहीं जमा हो पाया। कार्यालय पर ताला लटका हुआ है। अभी दो दिन और परेशान होना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता डी.यादवेंदु ने बताया कि कर्मचारियों के लिए 72 घंटे सांकेतिक हड़ताल पर चले जाने से समस्या हो रही है। उपभोक्ता ऑनलाइन बिल का भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed