फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Councilors engaged in finding a new place as soon as the electoral math deteriorated

Jhansi News: चुनावी गणित बिगड़ते ही नया ठिकाना तलाशने में जुटे पार्षद

Fri, 16 Dec 2022 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Councilors engaged in finding a new place as soon as the electoral math deteriorated
झांसी। वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण से 27 पार्षद चुनावी मैदान से बाहर हो गए। अपने वार्ड में चुनावी गणित बिगड़ने से परेशान 13 पार्षद आसपास की सीटों में अपना राजनीतिक भविष्य तलाशने में जुटे हैं। इनमें कई पार्षदों ने जनसंपर्क तक शुरू कर दिया, हालांकि इनकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा यहां से टिकट हासिल करने में पेश आ रहा है।
विज्ञापन

अनंतिम आरक्षण से भाजपा पार्षद विद्या प्रकाश दुबे, किशोरी लाल रायकवार, अमन राय, गायत्री गुप्ता, प्रदीप नगरिया, अनीस, नीरज गुप्ता, अविनाश, जितेंद्र सिंह, अंजली, गोविंद नाथ, शेख शाहिद, कमला, संजय सिंह राजपूत, अंशु राय, जुगल किशोर, पिंकी यादव, रविंद कुमार लवली, पुष्पेंद्र यादव, कांति छत्रपाल, श्वेता यादव, सिद्घार्थ अहिरवार, कमलेश भारती, जामवती एवं उर्मिला आदि चुनावी मैदान से बाहर हो गए। इनमें अमन राय, रविंद कुमार, पुष्पेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, गोविंद नाथ, संजय सिंह, जुगल किशोर, रविंद्र कुमार आदि चुनाव लड़ने के मूड में हैं। यह पार्षद दूसरी सीटों से भी संभावनाएं तलाशने में जुटे हैं लेकिन, इनके सामने सबसे बड़ी परेशानी दूसरे वार्ड से टिकट हासिल करने में होगी। जिन वार्डों में इनकी पार्टी के पार्षद हैं, वहां से इनको टिकट मिलना मुश्किल है। हालांकि सभी पार्षदों को अभी अंतिम आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed