फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Council asked for account of free textbooks, BSA will have to give proof

Jhansi News: निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का परिषद ने मांगा हिसाब, बीएसए को देना होगा प्रमाण

Fri, 16 Dec 2022 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Council asked for account of free textbooks, BSA will have to give proof
झांसी। परिषदीय स्कूलों में आधा सत्र बीतने के बाद विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें बांटी गई थीं। हाल ही में परिषद ने बांटी गई पुस्तकों का हिसाब बीएसए से मांगा है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1452 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें लगभग 1.68 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिनके लिए लगभग 10 लाख से अधिक पुस्तकों की छपाई का आर्डर दिया गया था। विभिन्न किस्तों में आई किताबों के वितरण की प्रक्रिया भी जिले में सितंबर माह में शुरू हो पाई थी। नवंबर तक स्कूलों में किताबें पहुंचाई गई। बावजूद अभी तक शत् प्रतिशत स्कूलों में किताबें नहीं पहुंच पाई हैं, न ही शत-प्रतिशत बच्चों को किताबें मिली हैं। ऐसे में आधा सत्र विद्यार्थी बिना किताबों के ही स्कूलों में पढ़ते रहे।
विज्ञापन

वहीं, परिषद ने हाल ही में पत्र जारी किया है जिसमें सभी विद्यार्थियाें तक पुस्तकें न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही बीएसए से किताबें सभी बच्चों तक पहुंचने का प्रमाण मांगा है। बीएसए को शपथ पत्र के साथ आख्या भी परिषद को उपलब्ध कराने होगी कि कितनी किताबें विषयों की आई थीं और कितनी किताबें बच्चों को वितरित की गईं। बीएसए नीलम यादव के अनुसार किताबों के वितरण की जानकारी ब्लॉक से एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed