फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Could not protect the plants planted by the governor

राज्यपाल के लगाए पौधों का नहीं कर पाए संरक्षण

Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Could not protect the plants planted by the governor
झांसी। महानगर को हरा-भरा करने के लिए लाखों पौधों का रोपण किया गया था। लेकिन वन विभाग द्वारा सिंचाई विभाग की पहूज बांध स्थित जमीन पर जुलाई 2021 में झांसी आकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खुद पौधरोपण किया था। वह पौधे भी सूख गए।
विज्ञापन

सरकार लाखों रुपये खर्च करके जलवायु परिवर्तन के लिए पौधरोपण के लिए प्रेरित करती है। हर साल नए पौधे लगाने का तो लक्ष्य मिल जाता है लेकिन पुराने पौधों का संरक्षण करना भूल जाते हैं। इसके साथ ही अन्य अधिकारी व नेताओं ने भी मिलकर पांच हजार पौधों का रोपण किया था लेकिन एक साल बाद अगर हम पौधों पर गौर करें तो देखेंगे कि हजारों पौधे सूख गए हैं।
विज्ञापन

परवेज शहजाद क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि हर साल पौधरोपण किया जाता है। पिछले साल भी पौधरोपण किया गया था। जस क्षेत्र में राज्यपाल ने पौधरोपण किया है उस जगह तार की फेंसिंग कराई गई है जिससे जानवर पौधों को न खाएं, इसके साथ ही समय-समय पर निगरानी की जाती है। हालांकि जब भी पौधरोपण होता है तो 10 से 15 फीसदी पौधे तो मुरझा जाते हैं बाकी क्षेत्र में लगभग सभी पौधे सही सलामत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed