फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona yodhya ill fiver

मोदी, योगी जिनके लिए ताली बजवा रहे, वो कोरोना योद्धा बुखार से कराह रहे

Sun, 12 Jul 2020 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Corona yodhya ill fiver
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। बरुआसागर सीएचसी में भर्ती कोविड पॉजिटिव कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरे दिन भी बुखार, जुकाम की दवा नहीं दी गई। वह बीमारी से कराह रहा है और उसे बेहतर उपचार तक नहीं मिल पा रहा है। यह हालात तब हैं जब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी कोरोना योद्धाओं के लिए ताली और थाली बजवा रहे हैं। वहीं, बरुआसागर सीएचसी में अच्छा खाना न मिलने और गंदगी पड़ी होने से नाराज कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने हंगामा किया। बताया गया कि दो दिन पहले पोहा में काकरोच तक निकल आया था।
विज्ञापन

कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है। बरुआसागर सीएचसी में भर्ती कोरोना पॉजिटिव जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरे दिन भी बुखार, खांसी और जुकाम होने पर दवाएं नहीं दी गईं। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारी ने जिले के अधिकारियों के व्हाट्स-एप नंबर पर फोन करके भी अव्यवस्था की शिकायत की थी। इसके अलावा सीएमओ को भी फोन करके स्वास्थ्य कर्मचारी ने अपना दुखड़ा सुनाया था। साथ ही कहा था कि उसके दो छोटे बच्चों को दूध तक नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद शनिवार को कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई। कोरोना योद्धा बुखार, खांसी से परेशान है, उसका शरीर टूट रहा है और दवा नहीं दी जा रही है। कर्मचारी ने बताया कि दो दिन पहले पोहे में काकरोच तक निकल आया था। वहीं, शनिवार को अच्छा खाना न मिलने और गंदगी फैली होने पर बरुआसागर सीएचसी में कोरोना संक्रमित मरीजों ने हंगामा भी किया। वहीं, इस मामले में एडी हेल्थ डॉ. जगदीश गुप्ता का कहना है कि वह नोडल अधिकारी से बात करेंगे। यदि किसी प्रकार की समस्या है तो उसे जल्द से जल्द दूर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed