फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona warriors

अपराजिता: मुस्तैदी से निभा रहीं फर्ज, ताकि न फैले गंभीर मर्ज

Sun, 19 Apr 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona warriors
मुस्तैदी से लॉकडाउन का पालन करवा रही है महिला एनसीसी कैडेट।
झांसी। वे पूरी मुस्तैदी से अपने फर्ज को अंजाम दे रही हैं, ताकि कोरोना जैसा गंभीर मर्ज किसी को नहीं हो। लोगों को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाना हो या मास्क लगाने के लिए प्रेरित करना हो, हर मोर्चे पर एनसीसी और एनएसएस की कैडेट्स बढ़-चढ़कर पहल कर रही हैं। बैंकों के बाहर और चौराहे पर मुस्तैद रहकर सोशल डिस्टेंसिंग की भी सीख दे रही हैं। जिले में कोरोना का संक्रमण कदम न रख पाए, इसके लिए आधी आबादी भी पूरी तरह से भागीदारी निभा रही है।
विज्ञापन

महानगर की सड़कों पर इन दिनों एनसीसी कैडेट्स लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने में लगी हुई हैं। लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। इलाइट चौराहे पर तैनात एनसीसी के कैडेट हर आने जाने वाले को रोककर बाहर घूमने का कारण पूछती हैं और सैनिटाइजेशन करने के बारे में बताती हैं। निस्वार्थ सेवा के तौर पर अपने काम में जुटीं स्वयंसेवक खुद का भी पूरा ध्यान रखती हैं। परिवार के लोग भी देश सेवा के इस कार्य में उनकी मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन भी उनकी भरपूर मदद कर रहा है। कैडेट्स का कहना है कि लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। इस जंग को जीतने के लिए सबको कुछ न कुछ योगदान देना होगा।
विज्ञापन

----------
कहती हैं कैडेट्स
एनसीसी कैडेट्स को प्रशासन ने सेवा का अवसर दिया है। हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों को लॉकडाउन के पालन के प्रति प्रेरित करें। इसके लिए जुटे हुए हैं।- डॉ. रश्मि सिंह, एनसीसी अधिकारी बीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
लोगों को लॉकडाउन का पालन और मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। परिवार के लोग भी इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ ही खुद भी सावधानी बरत रहे हैं।- हितिका यादव
---------
लॉकडाउन का पालन और सतर्कता से वैश्विक महामारी से बचा जा सकता है। जिला अब तक कोरोना मुक्त है। अगर हम जागरूक रहे, तो जंग जीत जाएंगे।- पिंकी कुमारी
-------
लोगों को प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रहे हैं। साथ ही सैनिटाइजेशन के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।- रूपलता त्रिपाठी

---------
एनएसएस भी पूरी मुस्तैदी से इस जंग में जुटा है। हम जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि वैश्विक महामारी से दूर रहा जा सके।- काजल ओझा, एनएसएस सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed