फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona warriare not found sallry

कोरोना योद्धाओं को एक साल से नहीं मिला मानदेय

Thu, 17 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona warriare not found sallry
corona warriare not found sallry
झांसी। जिले में कोरोना योद्धा के तौर पर ड्यूटी कर चुकीं स्टाफ नर्सों को एक साल से मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद गड़बड़ा गई है। वहीं, अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिए सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वर्ष 2018 में 17 स्टाफ नर्सों को नौकरी पर रखा गया था। शुरूआती समय में तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में कर्मचारियों को मानदेय मिलने में समस्या शुरू हो गई। अमर उजाला ने पहले भी कर्मचारियों को मानदेय न मिलने की समस्याओं को उठाया था तो वर्ष 2019 के अप्रैल, मई और जून महीने का मानदेय जारी हो गया था। इसके बाद से उन्हें कोई मानदेय नहीं मिला है। स्टाफ नर्स ने बताया कि एक साल से अधिक समय से उनको मानदेय नहीं मिलने के कारण दो वक्त की रोटी खाना तक मुश्किल हो गया है। रोजाना ड्यूटी पर आने के लिए उन्हें घर से किराया लगाना पड़ रहा है। कोरोना वायरस के दौर में वह कोविड की ड्यूटी तक कर चुके हैं। इसके बावजूद उनका मानदेय जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अगस्त में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण करने आए तब भी समस्या के बारे में बताया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, इस मामले में एडी हेल्थ डॉ. वीके सिन्हा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह प्रकरण नहीं है। इसको पता कराकर कर्मचारियों को मानदेय भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed