{"_id":"5f74dd838ebc3e9b8f2e5d6b","slug":"corona-virus-speed-uncontrol-in-september-months-jhansi-news-jhs177552092","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में बेकाबू रही कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में बेकाबू रही कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार
विज्ञापन
Corona virus speed uncontrol in september months
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के इस दौर में सितंबर का महीना जिले के लिए बेहद भारी गुजरा। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जनपद में अब तक मिले संक्रमितों में से लगभग एक तिहाई इसी महीने के तीस दिनों में पाए गए। इसी प्रकार जिले में अब तक जितने संक्रमितों की मौत हुई है, उनमें से एक तिहाई ने सितंबर में ही जान गंवाई।
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। ओरछा गेट निवासी 59 वर्षीय एक महिला में इस महामारी का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद इक्का-दुक्का मरीज मिलते रहे और मई माह तक जिले में संक्रमितों की संख्या 42 तक ही सीमित थी। जबकि, पांच संक्रमितों की मौत हुई थी। जून में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी रही। जून माह की समाप्ति तक सिर्फ 193 लोगों में ही इस महामारी की जकड़न पाई गई थी। वहीं, मौत का आंकड़ा 18 पर था। लेकिन, जुलाई में अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के साथ इस महामारी ने जिले में तेजी से अपने पैर फैलाये।
जुलाई की समाप्ति तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,219 पर पहुंच गई थी और मौत का आंकड़ा 66 पर जा पहुंचा था। अगस्त में भी ये महामारी अपनी रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में लेती रही। अगस्त माह में जिले में संक्रमितों की संख्या 4,468 पर पहुंच गई थी और मौत के आंकड़ों ने 99 का अंक छू लिया था। लेकिन, जिले में सितंबर माह में इस महामारी की रफ्तार बेकाबू रही। एक माह में 2,804 नए मरीज सामने आए और 56 संक्रमितों ने जान गंवाई। इसके साथ ही जिले में अब तक 7,272 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया जा चुका है और इनमें से 155 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
6,381 लोग दे चुके हैं कोरोना को मात
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 87.74 प्रतिशत लोग इस महामारी की जकड़न से आजाद हो चुके हैं। अब तक जिले में 7,272 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन इनमें से 5534 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 847 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। इनमें से 61 मरीजों को बुधवार को डिस्चार्ज किया गया और 27 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। वर्तमान में 736 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 165 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। कोरोना से मरने वालों की दर 2.1 प्रतिशत है।
44 नए मरीज मिले, बीयू के दो कर्मचारी भी संक्रमित
झांसी। बुधवार को कोरोना के 2,617 नमूनों की जांच हुई और इनमें 44 पॉजिटिव पाए गए। इनमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दो कर्मचारी भी हैं। इसके अलावा अन्य नए मरीज कोयले वाली गली सीपरी बाजार, शाहजहांपुर, मिशन कंपाउंड, दीनदयाल नगर, रेलवे अस्पताल, गांधी चौक बड़ागांव, महावीरन नगरा, सनोरा बरुआसागर, प्रेमगंज, कछियाना पुलिया नंबर नौ, उजयान, बरुआसागर, झांसी कैंट, सारंध्रा नगर, गंज मुहल्ला सदर बाजार, पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों में मिले हैं।