{"_id":"5e62bbf48ebc3eeb3434f69e","slug":"corona-virus-due-to-prepare-jhansi-news-jhs1619134105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर पूरी की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर पूरी की तैयारियां
विज्ञापन
Corona virus due to prepare
झांसी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए गाइड लाइन के अनुसार सभी जिले तैयारियां पूरी कर लें। आइसोलेशन वार्ड बना लिए जाएं। इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए। ये निर्देश मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए। इसके अलावा उन्होंने अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए।
कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि होली पर विद्युतापूर्ति व जलापूर्ति सुचारु बनी रहे, ये सुनिश्चित कर लिया जाए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त बनी रहें, जिससे किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके। होलिका दहन के स्थलों का सत्यापन कर लें और ये सुनिश्चित कर लें कि होलिका दहन विद्युत लाइन के नीचे व ट्रांसफार्मर के पास न हो। सभी विभाग अपने कार्यालय का विद्युत बिल एक सप्ताह में जमा करना सुनिश्चित करें। बिल जमा न होने पर संयोजन काट दिया जाएगा। वसूली में पीछे चल रहे विभाग रणनीति बनाकर लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल करें। शासन की ओर से स्टांप वादों के समाधान के लिए एक से 31 मार्च तक के लिए योजना लागू की गई है। योजना के तहत 100 रुपये के अर्थदंड के साथ वाद का निस्तारण किया जा सकता है।
किसान सम्मान निधि की समीक्षा में मंडलायुक्त ने धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाए। दिसंबर 2020 से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना लागू होने जा रही है, इसका प्रचार - प्रसार किया जाए। आबकारी विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी एसएस बघेल, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, जालौन डीएम डॉ. मन्नार अख्तर, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, ललितपुर एसपी कैप्टन करामत बेग आदि मौजूद रहे।