फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona threat jail

कारागार में 672 कैदियों की जांच, दो कोरोना पॉजीटिव

Tue, 18 May 2021 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
corona threat jail
झांसी। जिला कारागार में सोमवार को कैदियों की मास टेस्टिंग हुई। इस दौरान कुल 672 कैदियों की जांच कराई गई। इनमें से दो कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें कोई लक्षण नहीं थे। उन्हें जेल में बने एल-वन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की मौजूदगी में जेल के अंदर कैदियों के टेस्ट कराए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया सीएचसी में नान कोविड पेशेंट का इलाज हो रहा है। इलाज मेें समस्या होने पर तत्काल कंट्रोल रूम में सूचना दें। इसी तरह रानीपुर, गरौठा, समथर, बीएचईएल, बड़ागांव, बरूआसागर में कोविड मरीजों को इलाज किया जा रहा है। सभी तहसीलों के नान कोविड एवं कोविड-19 अस्पतालों में 10-10 ऑक्सीजन जम्बो सिलिंडर समेत इतने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। बीएचईएल में एचएनएफओ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पैरामेडिकल स्टॉफ रखे जाएंगे। बच्चों व गर्भवती महिलाओं को बचाने के भी इंतजाम कर लिए गए हैं। जिले में लगभग 48 बाल रोग विशेषज्ञ एवं 138 महिला रोग विशेषज्ञ रजिस्टर्ड हैं। इन सभी को शामिल कर लिया गया है। महिलाओं एवं बच्चों के नान कोविड अस्पताल भी तैयार कर लिए गए हैं। इस मौके पर जेल अधीक्षक रंग बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी संजय पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed