फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona se aadik havi jurmane ka dar, bajar me nask bikne lage dadadadh

कोरोना से ज्यादा हावी जुर्माने का डर, बाजार में मास्क बिकने लगे धड़ाधड़

Mon, 30 Nov 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
corona se aadik havi jurmane ka dar, bajar me nask bikne lage dadadadh
झांसी में कई दिनों से कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। - फोटो : ???? ????
कोरोना से ज्यादा हावी जुर्माने का डर, बाजार में मास्क बिकने लगे धड़ाधड़
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस से ज्यादा लोगों पर जुर्माने का डर हावी है। बढ़ते मामलों की वजह से पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया है। ऐसे में मास्क की बिक्री में 90 फीसदी तक का भारी उछाल आया है। अब झांसी में रोजाना दस लाख रुपये के मास्क बिक रहे हैं। जबकि, एक सप्ताह पहले तक बमुश्किल 50 हजार रुपये के ही मास्क प्रतिदिन बिक पाते थे।
बुंदेलखंड में फिर से कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। दिवाली के बाद 20 मरीज रोजाना मिलने का औसत अब बढ़कर 50 कोविड रोगी प्रतिदिन तक पहुंच गया। इससे स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखने लगीं। हालांकि, पिछले दिनों पुलिस-प्रशासन ने भी सख्ती में ढिलाई कर दी थी और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई बंद कर दी थी। मगर पिछले सोमवार से पुलिस ने फिर से सख्ती शुरू कर दी। मास्क न पहनकर घर से निकलने वालों के खिलाफ जुर्माना बढ़ाकर दो हजार रुपये तक कर दिया गया। जुर्माने के डर की वजह से ज्यादातर लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया है। इसी वजह से मास्क की बिक्री भी 90 फीसदी तक बढ़ गई है। रोजाना दस लाख रुपये के मास्क झांसी में बिक रहे हैं। इसमें एन-95 से लेकर थ्री लेयर मास्क तक शामिल हैं।
विज्ञापन

चार दिन में 2133 चालान, 2.53 लाख जुर्माना वसूला
मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पिछले चार दिनों में पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 2133 लोगों का चालान किया है। इसके अलावा 2,53,650 रुपये जुर्माना भी वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे और सख्ती के चलते दस लाख रुपये तक के मास्क रोज बिकने लगे हैं। पिछले दिनों एक दिन में अधिकतम 50 हजार मूल्य के मास्क ही बिक पा रहे थे।
नितिन मोदी, सचिव केमिस्ट एसोसिएशन झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed