फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona sample

संक्रमित व्यक्ति का सैंपल लेने में न की जाए देरी: नोडल अधिकारी

Fri, 31 Jul 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
corona sample
corona sample
झांसी। जनपद के नोडल अधिकारी /सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश शासन विकास गोठलवाल ने विकास भवन सभागार में कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य को संवदेनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। कहा कि यह कार्य जटिल होता है, इसलिये इस पर अच्छा फोकस रखते हुये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति का सैंपल लेने में देरी न की जाये। लैब प्रभारी द्वारा नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया कि लैब में झांसी, ललितपुर, बांदा व महोबा जनपदों के सैंपल आते हैं और प्रतिदिन 1000 -1200 सैंपल टेस्ट किए जाते हैं। उन्होंने लैब टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ से चिकित्साधिकारियों ने बताया कि एंटीजन टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संक्रमितों की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर आ जाए, जिससे इलाज में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोगों का हो प्रभारी नियंत्रण
झांसी। बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि जलभराव की स्थिति होने पर निकासी की व्यवस्था हो जिससे क्षेत्रों में मलेरिया होने की स्थिति उत्पन्न न हो। मलेरिया अधिकारी ने मलेरिया से निपटने के इंतजामों के बारे में बताया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed