फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona patient found again

कोरोना का फिर एक मरीज मिला

Fri, 31 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Corona patient found again
झांसी। कोरोना वायरस का फिर एक मरीज सामने आया है। संक्रमित युवक कुछ दिन पहले ही प्रयागराज से परीक्षा देकर लौटा था। हल्के लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

सीपरी बाजार का रहने वाला 24 साल के युवक को हल्के बुखार, खांसी की शिकायत बनी हुई थी। मेडिकल कॉलेज में युवक की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया। रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। अब झांसी में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक युवक की ट्रेवल हिस्ट्री प्रयागराज की निकलकर आई है। वो वहां परीक्षा देने के लिए गया था। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के घर जाकर परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की। इन सबकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed