फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona patient gave his plazma

अपना प्लाज्मा देकर रोगियों को स्वस्थ करेंगे कोरोना को मात दे चुके मरीज

Sun, 21 Jun 2020 03:24 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Corona patient gave his plazma
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की लड़ाई जीत चुके मरीज अब अपना प्लाज्मा देकर इस बीमारी से दूसरे मरीजों को ठीक करने में मदद करेंगे। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ठीक होने वाले मरीजों को प्लाज्मा देने के लिए कहा है। अब तक झांसी में कोरोना वायरस से 40 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


देश में कई ऐसे मामले सामने आए जब कोरोना मरीज को प्लाज्मा थेरेपी के जरिये ठीक किया गया। इस दौरान मरीज को ठीक हो चुके कोरोना वायरस के रोगी का प्लाज्मा चढ़ाया गया।
विज्ञापन


हालांकि, इसमें रोगी की इच्छा के बगैर प्लाज्मा नहीं लिया जा सकता है। संक्रमित मरीज के ठीक होने के 14 दिन बाद प्लाज्मा लिया जाता है। इसके पहले ठीक हो चुके मरीज की जांच की जाती है, जिसमें यह पता लगाया जाता है कि उसके शरीर में कोरोना के एंटीबॉडी बनी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि एंटीबॉडी बन जाती है तो उसका प्लाज्मा ले लिया जाता है। झांसी में कोरोना वायरस के अब तक 93 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 40 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 36 एक्टिव केस हैं।


ऐसे में मेडिक्ल कॉलेज प्रशासन अब ठीक होने वाले मरीजों से संपर्क कर रहा है और उनसे प्लाज्मा देने के संबंध में बात करेगा। कुछ समय पहले ही इंडियन मेडिकल ऑफ काउंसिल रिचर्स (आईसीएमआर) ने प्लाज्मा थैरेपी को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed